
ग्राम प्रधान खोराडीह को मिला डॉ.राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़, मिर्जापुर। ग्राम पंचायत खोराडीह, राजगढ़ ,मीरजापुर के ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल को डॉ. राममनोहर लोहिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बताते चले कि इसके पहले वर्ष 2021-22 व 2022-23 में दो बार मुख्यमंत्री पुरस्कार, वर्ष 2023- 24 में मंडला आयुक्त, जिला अधिकारी मिर्जापुर एवं राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित और 2024-25 डॉ राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया। यह पुस्कर में मिर्जापुर मंडल से एक ग्राम पंचायत का चयन होना जिसमे ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल ग्राम पंचायत खोराडीह को दिया गया। लगातार प्रत्येक वर्ष पुरस्कार दिया गया।पूरे गांव के लिए गौरवान्वित होने क्षण है। यह पुरस्कार इस लिए प्रदान हुआ कि मीरजापुर मंडल में सबसे बेहतर पंचायत भवन खोराडीह से सेवाएं प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की राशि से कंपोजिट विद्यालय खोराडीह , प्रा. वि. चंदनपुर मे सी सी कैमरा और माइक सिस्टम लगा दिया गया है जिससे प्रार्थना, संगीत, अन्य गतिविधियों को करने आसानी होगी। ग्राम पंचायत खोराडीह ISO द्वारा प्रमाणित हो चुका है निरंतर नव निर्माण की ओर अग्रसर हो रहा है अपने आप में मिशाल ,प्रेरणाप्रद से परिलक्षित हो रहा है। इसका
श्रेय ग्राम पंचायत के सम्मानित जनता का है। जो हर विकाश कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हैं।