• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक में विभिन्न कार्ययोजना को मिली मंजूरी

जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक में विभिन्न कार्ययोजना को मिली मंजूरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

डी0एम0एफ0 से होने वाले कार्यों व आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्यों की दी गयी बिन्दुवार जानकारी

राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड, सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा,जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह,एम0एल0सी0 के प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव,विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या,विधायक सदर के प्रतिनिपधि विकास मिश्रा,अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला,ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अधीन कार्यरत जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास (डी0एम0एफ0) सोनभद्र की बैठक की गयी। बैठक में जनपद के खनिज क्षेत्रों में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड के माध्यम से विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास द्वारा जनपद में पिछले वित्तीय वर्ष में कराये गये कार्यों की बिन्दुवार जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह द्वारा दी गयी। इस दौरान जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड में जमा धनराशि का इस्तेमाल खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों के विकास एवं सुख-सुविधा को बेहतर करने के लिए किया जाये,न्यास की कार्य प्रणाली के लिए नीतिगत रूप-रेखा तैयार करना, समय-समय पर उसकी समीक्षा की जाये, खनन कार्यों के साथ ही खनन क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग, सम्पर्क मार्ग का अनुरक्षण आदि का कार्य कराकर गरीबों की सेवा के लिए बेहतर बनाया जाये, साफ-सफाई,शुद्ध पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गयी, डीएमएफ से कराये जा रहे कार्यों से सम्बन्धित प्रदर्शन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाये।

बैठक में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास द्वारा कराये जा रहे कार्यों व आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्यों की विषय में बिन्दुवार जानकारी दी और इस दौरान उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन द्वारा जो निर्माण कार्य कराये जाने हैं,उसका शीघ्र स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें,उसके पश्चात टेण्डर आदि की प्रक्रिया निर्धारित समय के अन्दर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधिगणों ने नई सड़कों के निर्माण,भौतिक,संरक्षण, पेयजल आपूर्ति,पर्यावरण संरक्षण,प्रदूषण नियंत्रण के उपाय,स्वास्थ्य,शिक्षा,महिला बाल कल्याण,वयोवृद्ध, निःशक्त,पीने हेतु पानी की व्यवस्था,चेकडैम निर्माण व अन्य आवश्यक निर्माण कार्योें, माइनिंग भवन, इंजीनियरिंग कालेज में कक्ष सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन प्राप्त हुआ। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी,वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय,जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण,जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .