• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई हवाई अड्डे पर पर रविवार को उस समय *हड़कंप मच गया, जब दिल्ली जाने वाले एक यात्री के हैंडबैग से मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई हवाई अड्डे पर पर रविवार को उस समय *हड़कंप मच गया, जब दिल्ली जाने वाले एक यात्री के हैंडबैग से मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

 

सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री मिलने पर सीआईएसएफ ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद यात्री को पकड़ कर पुलिस बाबतपुर पुलिस चौकी लेकर गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा जांच में हुआ खुलासा अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2:40 बजे सीआईएसएफ कर्मी नियमित बैगेज चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर जनपद के बरौधा गांव निवासी भुवनेश्वर नाथ तिवारी (52) के हैंडबैग की जांच में .32 बोर की एक मैगजीन सहित छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। सुरक्षा नियमों के तहत सीआईएसएफ ने तत्काल यात्री से प्रारंभिक पूछताछ की और शाम लगभग 04:30 बजे उसे फूलपुर थाना क्षेत्र की स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।बताया गया कि भुवनेश्वर नाथ तिवारी एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-1252 से नई दिल्ली जा रहे थे। बरामदगी की सूचना मिलते ही फूलपुर थाने की पुलिस और बाबतपुर पुलिस चौकी की टीम एयरपोर्ट पहुंची और यात्री को चौकी पर लाकर पूछताछ शुरू की। लाइसेंस की जांच में जुटी पुलिस फूलपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान यात्री ने 32 बोर पिस्टल का वैध शस्त्र लाइसेंस अपने नाम से होना बताया है। यात्री द्वारा बताए अनुसार लाइसेंस नंबर एलएन 33634A7A37223/614/2005 कोतवाली कटरा, मिर्जापुर से जारी बताया गया है। फिलहाल लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में सभी कागजात सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर यात्री को छोड़ दिया जाएगा। पूछताछ जारी, एजेंसियां सतर्क पुलिस सूत्रों के अनुसार, भुवनेश्वर नाथ तिवारीपुलिस सूत्रों के अनुसार, भुवनेश्वर नाथ तिवारी ने पूछताछ में बताया है कि वह नई दिल्ली में पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर सुशील पटेल से मिलने जा रहे थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .