• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
माले में 108 दाने ही क्यों होते है? समझे और जाने इसका आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रहस्य :–

माले में 108 दाने ही क्यों होते है? समझे और जाने इसका आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रहस्य :–


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

हिन्दू  पौराणिक शास्त्रों के में मंत्र जाप का बहुत महत्व बताया गया है। मंत्र जाप के लिए कई तरह की मालाओं का उपयोग किया जाता है। लेकिन सभी मालाओं में एक समानता होती है, वह है उसमें दानों की संख्या 108 होती है। शास्त्रों में 108 संख्या का अत्यधिक महत्व माना गया है। इसका धार्मिक महत्व होने के साथ ही ज्योतिष और वैज्ञानिक महत्व भी माना जाता है। जानते हैं माला के 108 मनको का महत्व:–

हिन्दू पौराणिक शास्त्रों के में मंत्र जाप का बहुत महत्व बताया गया है। मंत्र जाप के लिए कई तरह की मालाओं का उपयोग किया जाता है। लेकिन सभी मालाओं में एक समानता होती है, वह है उसमें दानों की संख्या 108 होती है। शास्त्रों में 108 संख्या का अत्यधिक महत्व माना गया है। इसका धार्मिक महत्व होने के साथ ही ज्योतिष और वैज्ञानिक महत्व भी माना जाता है।

हिंदू धर्म में मंत्र जाप के लिए तुलसी, रुद्राक्ष और स्फटिक आदि की माला का प्रयोग किया जाता है। मंत्र जाप के लिए शांत वातावरण, आसन और माला का होना बहुत आवश्यक होता है। शास्त्रों के अनुसार संख्याहीन मंत्र जाप का कोई महत्व नहीं रहता है और न ही फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि माला से मंत्र जाप करने पर मन की मनोकामना जल्दी ही पूर्ण होती है।

अंगिरा स्मृति में माला का महत्त्व इस प्रकार बताया गया है-

विना दमैश्चयकृत्यं सच्चदानं विनोदकम्।

असंख्यता तु यजप्तं तत्सर्व निष्फल भवेत्।।

अर्थात बिना कुश के अनुष्ठान, बिना माला के संख्याहीन जप निष्फल होता है। माला में 108 ही दाने क्यों होते हैं, उस विषय में योगचूड़ामणि उपनिषद में कहा गया है-

पद्शतानि दिवारात्रि सहस्त्राण्येकं विंशति।

एतत् संख्यान्तिंत मंत्र जीवो जपति सर्वदा।।

हमारी सांसों की संख्या के आधार पर 108 दानों की माला स्वीकृत की गई है। 24 घंटों में एक व्यक्ति 21,600 बार सांस लेता है। चूंकि 12 घंटे दिनचर्या में निकल जाते हैं, तो शेष 12 घंटे देव-आराधना के लिए बचते हैं अर्थात 10,800 सांसों का उपयोग अपने ईष्टदेव को स्मरण करने में व्यतीत करना चाहिए, लेकिन इतना समय देना हर किसी के लिए संभव नहीं होता इसलिए इस संख्या में से अंतिम 2 शून्य हटाकर शेष 108 सांस में ही प्रभु-स्मरण की मान्यता प्रदान की गई।

दूसरी मान्यता भारतीय ऋषियों की कुल 27 नक्षत्रों की खोज पर आधारित है। चूंकि प्रत्येक नक्षत्र के 4 चरण होते हैं अत: इनके गुणफल की संख्या 108 आती है, जो परम पवित्र मानी जाती है। इसमें श्री लगाकर ‘श्री 108’ हिन्दू धर्म में धर्माचार्यों, जगद्गुरुओं के नाम के आगे लगाना अति सम्मान प्रदान करने का सूचक माना जाता है।

माला के 108 दानों से यह पता चल जाता है कि जप कितनी संख्या में हुआ। दूसरे माला के ऊपरी भाग में एक बड़ा दाना होता है जिसे ‘सुमेरु’ कहते हैं। इसका विशेष महत्व माना जाता है। चूंकि माला की गिनती सुमेरु से शुरू कर माला समाप्ति पर इसे उलटकर फिर शुरू से 108 का चक्र प्रारंभ किया जाने का विधान बनाया गया है इसलिए सुमेरु को लांघा नहीं जाता। एक बार माला जब पूर्ण हो जाती है तो अपने ईष्टदेव का स्मरण करते हुए सुमेरु को मस्तक से स्पर्श किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मांड में सुमेरु की स्थिति सर्वोच्च होती है।

अष्टोत्तरशतं माला तत्र स्यावृत्तमोत्तमम्।

शतसंख्योत्तमा माला पञ्चाशद् मध्यमा।।

अर्थात 108 दानों की माला सर्वश्रेष्ठ, 100-100 की श्रेष्ठ तथा 50 दानों की मध्यम होती है।शिवपुराण में ही इसके पूर्व श्लोक 28 में माला जप करने के संबंध में बताया गया है कि अंगूठे से जप करें तो मोक्ष, तर्जनी से शत्रुनाश, मध्यमा से धन प्राप्ति और अनामिका से शांति मिलती है।

तीसरी मान्यता ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समस्त ब्रह्मांड को 12 भागों में बांटने पर आधारित है। इन 12 भागों को ‘राशि’ की संख्या दी गई है। हमारे शास्त्रों में प्रमुख रूप से 9 ग्रह (नवग्रह) माने जाते हैं। इस तरह 12 राशियों और 9 ग्रहों का गुणनफल 108 आता है। यह संख्या संपूर्ण विश्व का प्रतिनिधित्व करने वाली सिद्ध हुई है।

चौथी मान्यता सूर्य पर आधारित है। 1 वर्ष में सूर्य 21,600 (2 लाख 12 हजार) कलाएं बदलता है। चूंकि सूर्य हर 6 महीने में उत्तरायण और दक्षिणायन रहता है, तो इस प्रकार 6 महीने में सूर्य की कुल कलाएं 1,08,000 (1 लाख 8 हजार) होती हैं। अंतिम 3 शून्य हटाने पर 108 अंकों की संख्या मिलती है इसलिए माला जप में 108 दाने सूर्य की 1-1 कलाओं के प्रतीक हैं।

जाग्रत सनातन सेना

(अंजनी भारद्वाज,अमित मिश्रा, कृष्ण मुरारी )


Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .