• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के *कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानो की “शक्ति दीदी” टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के *कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानो की “शक्ति दीदी” टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आदर्श इण्टर कॉलेज में छात्राओं से वार्ता कर ऑडियो/वीडियो/पंपलेट के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु किया गया जागरूक ।

 

आज दिनांकः03.10.2024 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार माणा के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित “मिशन शक्ति” पंचम चरण के तहत नारी सशक्तिकरण की कार्यवाही के अनुक्रम में समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु महिला थानाध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज द्वारा आदर्श इण्टर कॉलेज में छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु विभिन्न पैतरों के साथ-साथ उ0प्र0 सरकार द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरो 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख चौराहो, पार्को एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानो के आस-पास चेकिंग कर मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत अभियान चलाया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .