News

अनियंत्रित आटो पलटी चालका सहित एक घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चोपन/ सोनभद्र – जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरवार में घोरिया गांव की तरफ से चोपन आ रही आटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे संड़क के किनारे खड़ा नोहन राम पुत्र सुखलाल उम्र 17 वर्ष निवासी चतरवार घायल हो गया वहीं चालक उदीत पुत्र कमलेश उम्र 26 वर्ष निवासी दुरावल रावट्सगंज भी घायल हो गया मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया गनीमत रहा कि आटो में कोई सवारी नहीं थे अन्यथा घायलों की संख्या बढ़ सकती थी |
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :