• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
यूपी-112 पर झूठी सूचना देने वाले दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

यूपी-112 पर झूठी सूचना देने वाले दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 पर बार-बार झूठी और भ्रामक सूचना देने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे की हालत में हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर यूपी-112 पर प्राप्त होने वाले प्रत्येक इवेंट पर पीआरवी वाहन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सुबह करीब 10:33 बजे पीआरवी-2446 थाना चील्ह को कॉलर अजय यादव द्वारा तीन लोगों की हत्या होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच कीजांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कॉलर अजय यादव और उसके साथ मौजूद राहुल कुमार गुप्ता नशे की हालत में थे। पूछताछ करने पर दोनों आक्रामक हो गए और यह भी स्पष्ट हुआ कि उनके द्वारा दी गई सूचना पूरी तरह झूठी और निराधार थी। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने नशे की हालत में अनावश्यक रूप से पुलिस को परेशान करने के उद्देश्य से यह भ्रामक सूचना दी थी।पुलिस ने इस मामले में अजय यादव (30) पुत्र लाल बहादुर यादव तथा राहुल कुमार गुप्ता (22) पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम चेकसारी थाना चील्ह, जनपद मिर्जापुर को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .