• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार दो युवकों की मौत

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार दो युवकों की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी में मंगलवार को देर शाम पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। वह बेलन नदी में एक होटल का कचरा फेंककर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के भुलई नईबस्ती चमेरबांध निवासी करन (19) पुत्र सोनू और बिहार केे थाना अधौरा कैमूर निवासी अक्षय कुमार (19) पुत्र जितेंद्र राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी स्थित होटल पर काम करते थे। दोनों मंगलवार की शाम साइकिल से तीन सौ मीटर दूर बेलन नदी पुल पर होटल का कूड़ा फेंकने पहुंचे थे। वहां से होटल लौटते समय राबर्ट्सगंज से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत होे गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार करन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .