• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत

सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

ड्रमंडगंज/मड़िहान। जिले में ड्रमंडगंज के मुड़ेल गांव में शनिवार की शाम और मड़िहान के दांती गांव में देर रात सर्पदंश से दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। परिजन पहले देशी उपचार कराते रहे। हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले गए, तब तक उनकी जान चली गई।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव गांव निवासी रमाशंकर की पत्नी अनुराधा (26) को घर में किसी सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ता देख परिजन पहले महिला को दवा पिलाने के लिए करनपुर ले गए। जहां हालत में सुधार नही होने पर मंडलीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी हलिया डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि सर्पदंश की घटना होने पर मरीज को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जाना चाहिए, ताकि पीड़ित की जान बचाई जा सके।मड़िहान थाना क्षेत्र के दांती गांव निवासी तुलसी देवी (38) पत्नी विमल शनिवार की रात सो रही थी। तभी सर्प ने डस लिया। जानकारी होेने पर परिजन पहले देशी उपचार कराने चले गए। हालत में सुधार न होने पर मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सर्पदंश से मौत होने पर महिला की मौत हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .