
दो ट्रांसजेंडर इस बार देंगे हाईस्कूल की परीक्षा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। जिले में साल 2026 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार दो ट्रांसजेंडर भी शामिल होंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा में 71902 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 34195 तथा इंटरमीडिएट में 37707 परीक्षार्थी शामिल होंगेइन परीक्षार्थियों में हाईस्कूल में 18746 बालक व 18950 बालिकाएं शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 17103 बालक व 17092 बालिकाएं शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में 882 परीक्षार्थी कम हैं। जिले में 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 72,784 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें हाईस्कूल के 35,913 और इंटरमीडिएट के 36,871 छात्र थे। ये परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक जिले के 117 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थी। साल 2024 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 84886 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 44,010 थी। इंटरमीडिएट में यह संख्या 40,876 थी। जिले में सत्र 2022-23 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ गई थी। साल 2022 की अपेक्षा 15353 अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। साल 2023 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 76462 थी। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 42658 परीक्षार्थियों ने व इंटरमीडिएट के लिए 33804 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। साल 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में 61,109 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 16338 बालक और 16290 बालिका सहित 32547 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट में 13948 बालक और 14614 बालिका सहित 28562 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।