
सोनभद्र के म्योरपुर में दो अलग सड़क हादसे:बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक की मौत, एक घायल जिला अस्पताल रेफर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247म्योरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 बजे दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।पहला हादसा बबनडीहा गांव के पास हुआ। रेणुकूट से बाइक पर आ रहे 22 वर्षीय श्रवन कुमार की पिकअप की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। श्रवन अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। उनकी बहन की शादी 12 अक्टूबर को होनी थी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
दूसरा हादसा देवरी गांव में हुआ। डूभा गांव से बांस लादकर म्योरपुर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार परनी निवासी 55 वर्षीय हीरा सिंह की मौके पर मौत हो गई। डूभा निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। डॉ. अंकित राज सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।