• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खाद की दो दुकानें सील, दो के लाइसेंस निलंबित

खाद की दो दुकानें सील, दो के लाइसेंस निलंबित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247मिर्जापुर। जिले में खाद बिक्री में ओवररेटिंग और अनियमितता की शिकायत मिलने पर बुधवार को फुटकर दुकानों पर छापा मारा गया। अनियमितता मिलने पर दो दुकानों को सील कर दिया गया जबकि दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। ओवर-रेटिंग तथा टैगिंग में दोषी पाए जाने पर फुटकर खाद विक्रेता में सिंह फर्टिलाइजर एजेंसी सुगापाख पटेहरा, आदर्श कृषि सेवा केंद्र ड्रमंडगंज लालगंज को सील किया गया। खाद विक्रय में अनियमितता बरतने पर फर्टिलाइजर ट्रेडर्स जोगवा माइनर, जमालपुर और सिंह फर्टिलाइजर जोगवा माइनर जमालपुर का लाइसेंस निलंबित किया गया है। कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी संबंधित तहसीलदार व विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी तथा पर्यवेक्षीय नियंत्रण के लिए सहायक विकास अधिकारी (कृषि)/सहकारिता तथा क्षेत्रीय कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को न्याय पंचायतवार नियुक्त किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने चुनार, मड़िहान तथा लालगंज तहसील में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। हलिया सहकारी समिति पर उपस्थित होकर वहां उपस्थित किसानों में उर्वरक वितरण कराया। एसडीएम लालगंज ने तहसील लालगंज में स्थित साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .