
युवती से दुष्कर्म, दो चचेरे भाई गिरफ्तार*
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पाली तिराहा के पास दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।युवती का 22 जुलाई की रात अपहरण हो गया था। इसमें पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। 25 जुलाई को युवती को जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी आरोपी राहुल शर्मा के घर से बरामद कर मेडिकल व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराकर परिजनों को सौंपा गया। मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा के साथ चचेरे भाई अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के दो आरोपी राहुल शर्मा व अनुराग शर्मा को पाली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।