• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पकड़े गए

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पकड़े गए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

म्योरपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने आश्रम मोड़ पर हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया।दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी के 18040 रुपये नकद, एक बाइक, आधार-पैन-एटीएम सहित दस्तावेज और 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद हुआ।

म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कटबंधवा बभनडीहा के जंगल में घेरेबंदी कर चोरों को दबोचा। मनबसा निवासी शिवलाल ने थाना म्योरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अगस्त की शाम लगभग 6.30 बजे आश्रम मोड़ बाजार में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उसकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में 20000 रुपये नकद के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड आदि थे।मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कटबंधवा बभनडीहा जंगल में चोरों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों को वह निशान बनाते थे। उन्होंने महिला के चोरी पर्स में मौजूद 20 हजार रुपये में से कुछ पैसे खर्च कर दिए थे। शेष 18040 रुपये उनके पास बचे थे। गिरफ्तार आरोपियों में बीजपुर के राजो निवासी राज गब्बर, उमेश शामिल हैं। इनके अलावा दो बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .