
सोनभद्र एचटी लाइन की चपेट में आया ट्रक, आग लगने से जलकर खाक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ड्राइवर बाल-बाल बचा
घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एचटी (हाई टेंशन) बिजली लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि चालक समय रहते बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार भोर करीब 3:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रक विसुंधरी गांव के पास से गुजर रहा था, तभी किसी कारणवश वह ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गया। बिजली के संपर्क में आते ही ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह चालक को ट्रक से बाहर निकाला। थोड़ी ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि पूरा ट्रक जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक पूरी तरह नष्ट हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते चालक ट्रक से बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।