
जनपद की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु समय सारणी निर्धारित-जिला निर्वाचन अधिकारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
——————————————-
जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) श्री बद्रीनाथ सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु निम्न समय सारणी निर्धारित की जाती है। किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्यवाही, बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण उपर्युक्त दोनों कार्यवाही पृथक-पृथक तथा समानान्तर चलेगी 18 जुलाई, 2025 से 13 अगस्त, 2025 तक, बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे 14 अगस्त, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक,आॅनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त, 2025 से 22 सितम्बर, 2025 तक, आॅनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाॅंच करने की अवधि 23 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक, निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितम्बर, 2025 से 06 अक्टूबर, 2025 तक, ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) 07 अक्टूबर, 2025 से 24 नवम्बर, 2025 तक, निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियाँ कराने आदि 25 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025 तक, अन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 05 दिसम्बर, 2025, आलेख्य के रूप में प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक, दावे एवं आपत्तियाॅ प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किए जाएंगे) 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसम्बर, 2025 से 19 दिसम्बर, 2025 तक, दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसम्बर, 2025 से 23 दिसम्बर, 2025 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही 24 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक, पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि 09 जनवरी, 2026 से 14 जनवरी, 2026 तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी, 2026 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पनुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना-पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किये जायेंगे। निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जाएगी। निर्धारत समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी। आदेशो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित समय सारणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण का कार्य सम्पन्न कराया जाये।