
अलग -अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में वृद्ब सहित तीन घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार के रात्रि मे सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध सहित एक दो युवक घायल हो गये। सभी को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ के चिकित्सक वृद्ध की स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया।
65 वर्षीय कतवारू पुत्र शिवदास करौंदा गाँव निवासी। किसी काम से इमलिया चौरासी बाजार की तरफ जा रहे थे किसी अज्ञात बाइक के टक्कर से घायल हो गये। सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहाँ के चिकित्सक बृद्ध की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सक मीरजापुर के रेफर कर दिए।
दुसरी घटना।
18 वर्षीय शिवम् पुत्र छबिनाथ व अपने भाई विजय, निवासी तिलौली कला, थाना, करमा, सोनभद्र।गुरुवार की रात्रि 10 बजे के लगभग बाइक से नदीहार बाजार से होकर घर लौट रहे थे । जैसे ही बैडाढ़ गाँव के पास पहुंचे सामने से आ रही अज्ञात पिकअप टक्कर मारते हुए निकल गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। राजगढ़ के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज किया जा रहा है।
इस संबंध में राजगढ़ सीएचसी अधिक्षक पवन कुमार कश्यप ने बताया कि वृद्ध की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल मीरजापुर के लिए रेफर कर दिया गया। वही दोनों घायल युवकों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।