• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विदेश से एमबीबीएस करने वालों को मिली इंटर्नशिप की मंजूरी

विदेश से एमबीबीएस करने वालों को मिली इंटर्नशिप की मंजूरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। मेडिकल काॅलेज अस्पताल लोढ़ी में शासन की ओर से विदेश से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले 25 से अधिक विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की मंजूरी दे दी है। कई छात्रों ने कार्यभार संभाल लिया है।लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज की स्थापना की गयी है। जहां सेवाओं को विस्तार दिया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनाें 80 से अधिक जूनियर रेजिडेंट का चयन हुआ था। अब मेडिकल काॅलेज की सेवाओं की गुणवत्ता में और भी सुधार की उम्मीद है। इजराइल, रूस, चीन, जापान सहित अन्य देशों से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले 25 से अधिक छात्रों को एक साल की इंटर्नशिप की मंजूरी मिल गयी है। जिसमें बड़ी संख्या में इंटर्नशिप छात्रों ने कामकाज भी संभाल लिया है। इसके लिए उन्हें तय धनराशि भी दी जाएगी। इस संबंध में प्राचार्य सुरेश सिंह ने बताया कि संबंधित छात्रों ने कार्य भी शुरू कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .