
दो दिन में दो बार बिजली के तार चोरी कर, चोरों ने पुलिस व विधुत विभाग को दी चुनौती
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
–सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस, बिजली विभाग को लगा चुना
–किसानों ने लगाया अधिकारियों के कार्रवाई न करने का आरोप
–किसानों व भाकियू के कार्यकताओं ने की बिजली व पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो चीफ : रिजवान सिद्दीकी
झालू। झालू में विधुत तार चोरी कर विधुत विभाग व पुलिस विभाग को खुली चुनौती दी जा रही हैं। दो दिन में बरुकी नहर पर दो बार चोरी की घटना घटित हो गई है। जिसके बाद विभाग कार्रवाई करने में समर्थ हो रहा है। झालू उपखण्ड की एचटी विद्युत लाइन के सात खंभों का 1350 मीटर तार चोरी हो गया है। विद्युत विभाग व पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इसी दिशा में बीते दो दिन पहले आठ खम्बो का तार चोरी हुआ था। मौके पर किसानों व भाकियू के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
शनिवार की रात्रि झालू-बरुकी नहर पर झालू उपखण्ड की एचटी लाइन के सात खंबो से लगभग 1350 मीटर तार चोरी हो गया। तार चोरी होने से बिजली विभाग व पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। रविवार की सुबह किसानों ने विधुत तार चोरी की सूचना विधुत विभाग को दी। किसानों ने अधिकारियों के विरुद्ध रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी करते हुए कहा कि विधुत विभाग व पुलिस विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। जिससे क्षुब्ध होकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता डॉ कामेंद्र सिंह व सुभम राणा आदि कार्यकर्तओं के साथ मौके पर पहुंच, विधुत व पुलिस अधिकारियों को मौके पर आने के लिए कहा। जिसके बाद अवर अभियंता सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानो व कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उन्हें समझा कर शांत किया। किसानों ने कहा कि दो दिन पूर्व चोरों ने इसी दिशा में एचटी लाइन के आठ खम्बो का तार चोरी लिया था। दो दिन में चोरों में विधुत विभाग का 1650 मीटर तार चोरी कर के फरार हो गए। किसानों का आरोप है कि कुछ महा पूर्व उनके कुओ पर चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने सड़क के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। किसानों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे बन्द पड़े हुए है। जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पुलिस की लापरवाही से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय अरविंद कुमार बिन्द ने कहा है अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।