
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव अचानक उसके घर पहुंचने से इलाके में सनसनी फैल गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सूचना मिलने पर जुगैल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रामसुरत (32) को पिछले अक्टूबर माह में बागपत जिले में गन्ने की खेती में काम कराने के लिए डाला निवासी एक ठेकेदार अपने साथ ले गया था। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गर्भवती बताई जा रही है और उसके पहले से तीन छोटे बच्चे भी हैं। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की देखरेख को लेकर ग्रामीणों में चिंता जताई जा रही है। पुलिस ने शव के साथ आए एंबुलेंस चालक से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह बीमारी, दुर्घटना या अन्य किसी कारण से हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही समाने आ सकेगा मृतक के पहचान जुगैल टोला जो बाग निवासी रामसूरत पुत्र भैया राम के रुप में हुई है पुलिस में गहराई से जांच कर रही है