
मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के कोल्हुआ कंपनी घाट मार्ग पर सरकारी शराब की दुकान के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हादसा पुरजागीर बाजार कंपनी घाट रोड स्थित ठेका के समीप हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राहुल सिंह निवासी ग्राम गरगेड़ी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के ठेके के पास से गुजर रहा था, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि राहुल सिंह शराब के नशे में था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए चील्ह पुलिस पीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। मामले में पुलिस कर्मी लवकेश कुमार पाठक ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दूसरी बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय लोगों ने शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।