• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ठगी की शिकार महिला को ₹77 हजार की पूरी रकम वापस, पुलिस की कार्रवाई से मिली राहत

ठगी की शिकार महिला को ₹77 हजार की पूरी रकम वापस, पुलिस की कार्रवाई से मिली राहत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर: साइबर ठगी की शिकार महिला को ₹77 हजार की पूरी रकम वापस, पुलिस की कार्रवाई से मिली राहतमिर्जापुर पुलिस की साइबर सेल टीम ने कॉमर्स शॉपिंग साइट के माध्यम से हुई ऑनलाइन ठगी के एक मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़िता को उसकी पूरी धनराशि वापस दिला दी है। इस कार्रवाई से साइबर अपराध के शिकार लोगों में भरोसा बढ़ा है।थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के वासलीगंज स्थित संकटमोचन गली निवासी सोनम श्रीवास्तव के साथ 23 अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ₹77,000 की ठगी हुई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई थी, जिसके बाद साइबर सेल कोतवाली शहर ने मामले की जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 फरवरी 2026 को ठगी गई पूरी राशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी।राशि वापस मिलने पर पीड़िता ने साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस द्वारा पीड़िता को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए और अन्य लोगों को भी सतर्क करने की अपील की गई।

साइबर सेल थाना कोतवाली शहर की इस कार्रवाई को मिर्जापुर में साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .