
नियम को ताक पर रखकर लगाया जा रहा है मेला,आसपास के लोगों ने किया कड़ा विरोध
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर, भरूहना चौराहा से कचहरी चौराहे के बीच पड़ने वाले विंध्यवासिनी कॉलोनी में मेला लगने की सुगबुगाहट से ही स्थानीय लोगों का रूह कांप जा रहा है ।लोगों ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इस बार मेला नहींलगने दिया जाएगा आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है कावड़ यात्रा का मुख्य मार्ग होने के बावजूद भी मेला आयोजकों के द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर मेला लगाने की कोशिश की जा रही है जिसका विरोध करने का मन इलाके के लोगों ने बनाया है ।लोगों ने इसकी शिकायत सक्षम अधिकारी कोलिखित तौर पर भी दिया है इलाके के लोगों का कहना है कि व्यापार बंधु के बैठक में भी निर्णय लिया गया था कि आवासीय एवं विद्यालय के आसपास ऐसे किसी भी मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा जिसमें डांस म्यूजिक व्यंजन फर्नीचर कपड़े का व्यवसाय और तमाम गैर कानूनी अवैध रूप से संचालित प्रतिबंधित गेम का आयोजन होता हो। दिनांक 20.06.2025 को जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक में अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा सदस्य अमित अग्रहरि, सदस्य के अनुरोध पर कि आवासीय क्षेत्र में मेला लगाने के कारण अत्यधिक शोर उत्पन्न होने सेविद्यार्थियों एवं बीमार वरिष्ठ नागरिकों को अत्यन्त कठिनाई होती है। आवासीय क्षेत्र में मेला नही लगाने की माँग की गयी। उक्त प्रस्ताव को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित करते हुए उपरोक्त तरीके मेला न लगाये, जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट भीरजापुर को निर्देशित किया गया था। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद भी मेला आयोजकों के द्वारा अपनी गतिविधि बढ़ाने को लेकर विन्ध्यवासिनी पब्लिकस्कूल के ग्राउण्ड से होते हुए विन्ध्यवासिनी कालोनी निवासी एवं आसपास के निवासियों ने मेला लगने का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।