• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
परेडी गांव की प्रधान के अधिकार सीज*

परेडी गांव की प्रधान के अधिकार सीज*


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247कछवां। मझवां ब्लॉक की ग्राम प्रधान संगीता सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार जिलाधिकारी ने सीज कर दिया है। परेडी गांव के ग्राम पंचायत के सदस्य श्रीधर सिंह और राजेश सिंह ने शपथपत्र देकर ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास और सहायक अभियंता नलकूप की ने शिकायत की जांच की थी। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान संगीता सिंह, सचिव संतोष सिंह और चंदन कुमार गुप्ता को नोटिस दिया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है।ग्राम प्रधान के अधिकार सीज होने के बाद गांव में तीन सदस्यीय कमेटी विकास कार्यों की देखरेख करेगी। जिला पंचायतीराज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया डीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .