• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिरजापुर जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुये समस्या का कराया जाए समाधान -जिलाधिकारी

मिरजापुर जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुये समस्या का कराया जाए समाधान -जिलाधिकारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी समस्याएंमीरजापुर 23 जुलाई 2024- जन समस्याओं को प्राथमिकता पर अधिक से अधिक निस्तारण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में आए एक-एक फरियादियों से मिलकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया। तत्पश्चात उनके प्रार्थना पत्रो को समस्या से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को भेजते हुये दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को अधिकारी गम्भीरता से लेते हुयेसमस्या समाधान कराएं तथा फरियादी को उसके निस्तारण के सम्बन्ध में अवगत भी कराएं। उन्होेने कहा कि प्राप्त जन समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध व संतुष्टिपरक निस्तारण हो ताकि किसी फरियादी को उस कार्य के लिये बार-बार तहसील व जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़ें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने व गलत आख्या लगाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .