• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर (उत्तर प्रदेश) जिले के एक किसान का दर्द!

मीरजापुर (उत्तर प्रदेश) जिले के एक किसान का दर्द!


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

मिर्ज़ापुर जनपद के तहसील चुनार अंतर्गत भुइली परगना के मौजा डवक स्थित रकबा संख्या 398 की भूमि को लेकर एक किसान परिवार गंभीर संकट और मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उक्त भूमि वर्ष 1988 में कृषि प्रयोजन हेतु बाढ़ू यादव के नाम से विधिवत पट्टा के रूप में दर्ज की गई थी, जिस पर वह वर्षों से खेती करते आ रहे हैं।
किसान का कहना है कि अब उसी भूमि को जबरन एक निजी कंपनी के नाम दर्ज कराकर उनसे छीना जा रहा है। बिना उनकी सहमति और जानकारी के भूमि के अभिलेखों में बदलाव किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने इसे अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी बताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .