• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
यूपी के इस जिले में बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने कहा- सामान्य से अधिक रहेगी हवा की गति“`

यूपी के इस जिले में बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने कहा- सामान्य से अधिक रहेगी हवा की गति“`


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मौसम विभाग के अनुसार मीरजापुर में आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।जनपद में आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जनपद में हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जिले में शुक्रवार को तापमान अधिकतम 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धूप से बचने के लिए लोग सिर पर रुमाल अथवा छाता लगाकर जाते दिखे।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह के अनुसार मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार हैं। किसान खाद्यान्न छायादार स्थान पर भंडारित करें। पशुओं का टीकाकरण कराएं। पशुओं को सुबह-शाम के समय ही खिलाने व चराने ले जाए। पशुओं को दोपहर के समय छाएदार स्थान पर बांधे तथा पीने के लिए पानी की व्यवस्था करें। मुर्गीघर में वायु-संचार तथा खिड़कियों पर पर्दे की व्यवस्था करें। किसान मौसम के परिवर्तन को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .