
घर के बाहर खेल रही बालिका की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत; धूप लगने की जताई आशंका“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 10 वर्षीय बालिका की अचानक माैत हो गई। परिजन इससे पहले उसे अस्पताल ले गए थे। सूचना मिलते ही लोगों में कोहराम मच गयादुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में अचानक तबीयत बिगड़ने से
: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में अचानक तबीयत बिगड़ने से दस वर्षीय बालिका की शनिवार को मौत हो गई। घर के बाहर खेलने के दौरान उसे झटके आए और उल्टी शुरू होने के बाद हालत गंभीर हो गई। इसे गर्मी का भी असर माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज
गांव निवासी निर्मल कुमार की बेटी रजनी (10) शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद होश में आई तो उल्टी शुरू हो गई। आनन-फानन परिजन बालिका को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया
जिला अस्पताल लोढ़ी में देर रात रजनी ने दम तोड़ दिया। वहां से शव लेकर परिजन घर पहुंचे। शनिवार को पिता निर्मल कुमार चेरो ने पुलिस को तहरीर दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया
आशंका जताई कि लू के कारण बालिका की मौत हुई है। उधर, दुद्धी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि बालिका को झटका आ रहा था। उसे उल्टी भी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।