• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के लालगंज में होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया।

मिर्जापुर के लालगंज में होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र नारायण झा और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (बीडीओ) अंशुल हिंदल ने लालगंज बाजार की आधा दर्जन से अधिक मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। संभावित मिलावट की आशंका यह कार्रवाई त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग और संभावित मिलावट की आशंका को देखते हुए की गई। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई दुकानों पर मिठाइयां खुले में रखी पाई गईं, जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी व्यक्त की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .