• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एस0आई0आर0 के आलेख्य निर्वाचक नामावलियों मतदाता सूची का हुआ चारों विधानसभा में वाचन

एस0आई0आर0 के आलेख्य निर्वाचक नामावलियों मतदाता सूची का हुआ चारों विधानसभा में वाचन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*मंडलायुक्त, रोल ऑब्जर्वर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निरीक्षण व उनके उपस्थिति में जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा जनसामान्य, बीएलए के समक्ष ड्राफ्ट सूची पढकर सुनाई गई*

—————————————————-

 

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा जनसामान्य, बीएलए के समक्ष ड्राफ्ट सूची पढकर सुनाई गई और मौके पर उपस्थित मतदाताओं को आगाह किया कि सुनाई जा रही सूची को ध्यान से सुनें, जिससे बूथ के सही मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकें। आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर/रोल ऑब्जर्वर श्री राजेश प्रकाश द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत विधानसभा 402 ओबरा के समन्वय विद्या मंदिर हाई स्कूल मुर्धवा रेनुकूट के मतदेय स्थलों बूथ सं0 338, 339, 340, 341 व 342 पर बी0एल0ओ0 द्वारा जनसामान्य व बी0एल0ए0 के समक्ष आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया गया। इसी प्रकार से 402-विधानसभा ओबरा के बूथ सं0- 305, 306, 307, 308 व 309 आदित्य बिड़ला इण्टर मीडिएट कालेज रेनुकूट के मतदेय स्थलों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियों के सूची का वाचन किया गया। जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा अपने मतदेय स्थल पर पढ़कर सुनाया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल पर फार्म-6,7, 8 एवं घोषणा पत्र की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। उक्त के साथ ही जिन मतदाताओं के नाम आलेख्य मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे फार्म-6 एवं घोषणा पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया। जनसामान्य के अवलोकन के लिए आलेख्य मतदाता सूची की पीडीएफ जनपद की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। यदि उक्त मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है तो संबंधित मतदाता फार्म-6 मय घोषणा पत्र (नए मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन के लिए) एवं फार्म-8 (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किए जाने के लिए) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बीएलओ को उपलब्ध करा दें।

इसी प्रकार से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने भ्रमणशील रहकर विशेष अभियान का संचालन एवं निर्देशन में आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया गया एवं मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा जनसामान्य एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के समक्ष ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह के समक्ष राजा शारदा महेश इण्टर मीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज व राजकीय बालिका इण्टर मीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज में बी0एल0ओ0 द्वारा मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया, इस मौके पर नागरिकगण बी0एल0ए भी उपस्थित रहें। इस दौरान बीएलओ के पास फॉर्म-6, फॉर्म-7, फॉर्म-8 एवं डिक्लेरेशन फॉर्म पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे। मतदाताओं को यह भी सूचित किया गया कि यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, दावा अथवा आपत्ति हो तो वे संबंधित बीएलओ को निर्धारित प्रपत्रों पर अवगत करा सकते हैं। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की सतत समीक्षा की गई। सम्बन्धित नामित अधिकारी द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण किया, इस अवसर पर जनसामान्य एवं बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति रहीं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्रों में सम्बन्धित उप जिला निर्वाचन अधिकारी एव सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया, उनकी उपस्थिति में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों में  बनाये गये बूथों पर मतदेय स्थलों पर सूची का वाचन कराया गया।

————————————————-

जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

—————————————-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .