• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ससुराल आए युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था

ससुराल आए युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी नन्हू अहिरवार पुत्र बरेलाल (25) कुलडोमरी गांव के बिरनबहरा स्थित अपने ससुराल अपनी पत्नी पूजा की चचेरी बहन के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में छठी के कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक का नए मकान में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी नन्हू अहिरवार पुत्र बरेलाल (25) कुलडोमरी गांव के बिरनबहरा स्थित अपने ससुराल अपनी पत्नी पूजा की चचेरी बहन के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। मंगलवार को नन्हू अपने घर जाने की तैयारी में था, लेकिन गाड़ी नहीं मिलने के कारण अगले दिन जाने का फैसला किया। देर शाम वह गांव में घूमने गया था। वापस लौटने पर वह नए मकान पर चला गया। देर रात परिजन उसे खोजते हुए नए मकान पर पहुंचे तो देखा कि नन्हू गाय को बांधने वाले रस्सी के सहारे छत के बल्ली से लटक रहा है।

 

परिजन उसे उतारकर गांव के डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से बात की। परिजनों ने आने के बाद ही शव कब्जे में लेने की बात कही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .