• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मुख्यमंत्री ने विंध्यवासिनी देवी में पूजा कर प्रदेश वासियों के सुख और संपन्नता की कामना की

मुख्यमंत्री ने विंध्यवासिनी देवी में पूजा कर प्रदेश वासियों के सुख और संपन्नता की कामना की


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

     चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्ध हेतु की कामनाभव्य विन्ध्य कारीडोर का भ्रमण कर किया निरीक्षण

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र भेंटकर किया स्वागत व आमीरजापुर 23 सितम्बर 2024- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद भ्रमण के दौरान जनसभा स्थल के पश्चात सीधे मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्ध हेतु कामना की। दर्शन के दौरान विधायक नगर रत्नाकर मिश्र की उपस्थिति में भूपत मिश्र, पशुपति नाथ मिश्र ने दर्शन पूजन कराया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा विन्ध्य कारीडोर परिसर में भ्रमण कर कारीडोर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कोतवाली रोड पर कुछ आगे लगभग 100 मीटर आगे जाकर भी निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण को देखा। तत्पश्चात कारीडोर परिसर में विन्ध्याचल कारीडोेर, प्रस्तावित कालीखोह कारीडोर व अष्टभुजा कारीडोर के विकास कार्यो को लगाए गए मानचित्र को देखा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तीनों देवियों एवं प्रमुख मार्गो व गलियों तथा गंगा नदी पर निर्माणाधीन घाटो आदि के प्रगति बारे में विस्तृतजानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, परियोजना प्रबन्धक राजकीय निर्माण निगम वीरेन्द्र कुमार के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .