• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाॅच समिति के मा0 सभापति ने अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाॅच समिति के मा0 सभापति ने अधिकारियों के साथ की बैठक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सभी उपकेन्द्रों पर अधिकारियों व लाइनमैनो के नाम व मोबाइल नम्बर सूची चस्पा कराना करें सुनिश्चित -मा0 सभापति

 

1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाए प्राथमिकता के आधार पर

 

ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य निर्धारित समय के अनुसार किया जाए सुनिश्चित

 

जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारी मासिक समीक्षा बैठक कर उपभोक्ताओं के शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारण

 

मीरजापुर 03 जुलाई 2025- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाॅच समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार मंे मा0 सभापति श्री दिनेश कुमार गोयल जी की अध्यक्षता आहूत की गयी। बैठक में मा0 सदस्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 सदस्य श्री रविशंकर सिंह (पप्पू भैय्या), मा0 सदस्य डाॅ रतनपाल सिंह, मा0 सदस्य श्री जितेन्द्र सिंह सेंगर, मा0 सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक, मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं समिति के साथ आए हुए अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक के दौरान मा0 सभापति व समिति के सदस्यगण ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग से से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, बैठक के दौरान मा0 सभापति महोदय ने कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ता द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाये, 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। कृषक बन्धुओं की आजीविका व कृषि खेती सुचारू ढंग से हो, इसके लिए विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि में की जाये, मा0 जनप्रतिनिधि द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। मा0 सभा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण, तहसील व जिला मुख्यालय पर मा0 मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप अनुमन्य घण्टे के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंताओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी उपकेन्द्रो पर अधिकारियों व लाइनमैनो के नाम व मोबाइल नम्बर सूची चस्पा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारी मासिक समीक्षा बैठक करते रहे एवं उपभोक्ताओ के शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। खराब ट्रांसफार्मरो को निर्धारित समय के अन्दर परिवर्तित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो के उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के मीटर में खराबी की शिकायते प्राप्त हो रही है उनका तत्काल प्रभाव निस्तारण कराया जाए। उन्होंने पोलांे पर फैली केबिलो से होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर जिलाधिकारी द्वारा मा0 सभापति को अवगत कराया गया कि आर0डी0एस0एस0 योजना के अन्तर्गत कुल 13609 नग पोल एवं 1065 कि0मी0 ए0बी0 केबल लगाकर कार्य पूर्ण करा लिया गया है शेष बचे क्षेत्रो में कुल 5301 नग पोल एवं 515 कि0मी0 केबल लगाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि विद्युत दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने में शत प्रतिशत रोक लगेगी। मा0 सभापति ने लाइन लास को रोकने हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया टीम बनाकर निरीक्षण कर ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने वाणिज्यिक/औद्योगिक क्षेत्रो/ईकाईयों को कनेक्शन देने के की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई बताया गया कि झटपट पोर्टल तथा निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनो को समय-सीमा के अन्दर विद्युत संयोजन निर्गत किया जा रहा हैं। इसके पूर्व मा0 सभापति व मा0 सदस्यगण के द्वारा माॅ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जाॅच समिति द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन अधिकारीगण निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित करेंगें। बैठक में मुख्य अभियंता मनोज सोनकर, अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचैरिया, अधिशासी अभियंता शुभम मिश्र, अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह, अधिशासी अभियंता मनीष श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश गुप्ता, अधिशासी अभियंता विवेक सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश यादव, सभी नगर के उपखण्ड अधिकारी, प्रवर्तन दल अधिकारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .