• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: विंध्याचल दरोगा की दबंगई ने महिला को किया बेबस, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

मिर्जापुर: विंध्याचल दरोगा की दबंगई ने महिला को किया बेबस, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

विंध्याचल कस्बा इंचार्ज राजकुमार पांडेय की दबंगई अब असहनीय होती जा रही है। कल एक महिला और उसके बीमार बेटे के साथ की गई बदसलूकी ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि दरोगा ने महिला के बीमार बेटे को बिना वजह रातभर थाने में बैठा रखा, जबकि मां अपने बेटे को छुड़ाने के लिए पूरी रात अधिकारियों के चक्कर काटती रही।

 

आज महिला ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर लिखित शिकायत सौंपी है।

 

धार्मिक नगरी मां विंध्यवासिनी धाम में महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार “योगी राज” में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक संवेदनहीनता का प्रतीक है, बल्कि सरकार की छवि को भी गहरी चोट पहुंचा रही है। अब देखना यह है कि दोषी दरोगा पर कब तक कार्रवाई होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .