• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव_

_रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

कछवा*- स्थानीय कछवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे में 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। भैसा और सेमरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पीलर संख्या 238/22 के निकटराखी रंग की साड़ी पहने महिला का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से महिला के शरीर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय किसानों ने जब शव को देखा तो तुरंत कछवा थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह को सूचित किया। थाना अध्यक्ष ने बाईसाचौकी इंचार्ज सदानंद सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर मृतका की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वह

स्थानीय पुलिस से संपर्क करे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .