• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका_

_खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चुनार। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में नरायनपुर मार्ग और कलकलिया नदी के बीच बृहस्पतिवार को खेत 40 साल के युवक का शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना निरीक्षक अपराध सत्येंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाई गई। शरीर पर घाव होने के कारण हत्या की आशंका जताई गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।मृत युवक के शरीर पर के अंडरवियर था। यह भी चर्चा थी कि बंद बोरे में खेत में शव पड़ा था। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या कर फेंका गया है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी रही। निरीक्षक अपराध सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृत व्यक्ति किसी भट्ठे पर काम करने वाला लग रहा है। घटना कि जांच की जा रही है। विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .