• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बड़े ही धूमधाम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मनाई गई जयंती

बड़े ही धूमधाम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मनाई गई जयंती


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

कमलेश पाण्डेय के के पाठक मीरजापुर

 

मिर्जापुर । जमालपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मदराॅ में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। इस पतित – पावन शुभ अवसर पर समाजसेवी महेश सिंह पटेल ने संत रविदास जी की मूर्ति पर माला व पुष्प पहना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहां की संत रविदास किसी एक जाति या वर्ग के नहीं बल्कि पूरी मानवता के पथ प्रदर्शक थे । समाज में व्याप्त कुरीतियां और भेदभाव को मिटाकर प्रेम व सद्भावना का संदेश दिया। उनके प्रसिद्ध कथन मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी हमें अंतरात्मा की शुद्धि और सादगी का मार्ग दिखाता है। इस अवसर पर समिति कार्यकर्ता के रूप में अभिषेक, लालबाबू, कल्लू , सूरज अंशु ,आयुष, लड्डू,प्रांजल, सत्यम, मोहित, अमन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .