• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दस मिनट तक हुई बारिश, तीन डिग्री लुढ़का तापमान

दस मिनट तक हुई बारिश, तीन डिग्री लुढ़का तापमान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। तेज हवा के साथ सोमवार को दोपहर बाद दस मिनट के लिए तेज बारिश हुई। इससे तीन डिग्री अधिकतम तापमान लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई है। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह से धूप-छांव का खेल चल रहा था। दोपहर दो बजे से मौसम ने करवट बदलना शुरू किया। उसके बाद तेज हवा के साथ दस से पंद्रह मिनट के लिए तेज बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वासलीगंज, मंडलीय अस्पताल, सिविल लाइन, रमईपट्टी, आर्यकन्या रोड सहित नगर के अधिकांश इलाकों में कुछ बारिश से सड़कों पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी हुई। लालगंज और हलिया क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी हुई है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके फलस्वरूप हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे मौसम में हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लेकिन फिलहाल अभी तेज बारिश की संभावना नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .