News

टेली मानस एप से मिलेगी मानिसक रोग से बचाव की जानकारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247.
मिर्जापुर। मानसिक रोगियों के इलाज के लिए टेली मानस नाम से एप लांच किया गया है। एप से मानसिक रोग के बारे में और उसके बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगा। एप में बताए गए तरीकाें को अपनाकर मानसिक रोग से मरीज खुद को उबार सकते हैं। एप पर दिए टोल फ्री नंबर 14416 से डॉक्टर से बातचीत करके मरीज काउसिलिंग करा सकते हैं। बीमारी से संबंधित दवा के बारे में पूछ सकते हैं।टेली मानस एप में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई नए तरीकों को बताया गया है। इसमें बच्चे, किशोर, महिला, बुजुर्ग के लिए अलग-अलग सुझाव है। मानिसक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए क्या करना है। इस बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :