
दो बाइकों की टक्कर में किशोर की गई जान, दोस्त हुआ घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ड्रमंडगंज। लालगंज के रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर नैड़ी कठारी गांव के पास रविवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार दो किशोर घायल हो गए। घायलों को लालगंज सीएचसी ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने राकेश (16) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल रोहन को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। नैड़ी कठारी निवासी राकेश (16) और रोहन (18) रविवार की शाम को लगभग चार बजे बाइक से बाजार गए थे।घर आते समय नैड़ी कठारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राकेश और रोहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चौकी प्रभारी बरौंधा संजय कुमार ने दोनों घायलों को सीएचसी लालगंज भिजवाया।
जहां चिकित्सक ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रोहन को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया। गांव निवासी दीनदयाल गौड़ ने बताया कि मृतक के माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है।
वह दो बहन और दो भाई था। एक बहन की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई है।