• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
छात्रा से बलात्कार करने वाला शिक्षक गिरफ़्तार

छात्रा से बलात्कार करने वाला शिक्षक गिरफ़्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दुद्धी/सोनभद्र|पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान मे थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-117/2024 धारा 376(3),376(2)F भा0द0वि0 व 3/4(2)/5F/6 पास्को एक्ट से सम्बन्धित अवयस्क छात्रा के साथ बलात्कार की घटना कारित करने वाला शिक्षक (शारीरिक शिक्षा अनुदेशक) को अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ अभियुक्त को अथक प्रयास करके मंगलवार को गिरफ्तार किया गया |पुलिस ने अभियुक्त विश्वम्भर को न्यायालय भेज दिया|

 

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 33 वर्षीय बलात्कार के आरोपी शिक्षक विश्वम्भर को मंगलवार की सुबह 07.10 बजे स्थान हाईडील ग्राउण्ड राबर्ट्सगंज थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया |

 

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद , उ0नि0 मक्खन लाल , हे0का0 शिवकुमार यादव ,का0 अनुराग कुमार मौजूद रहे|


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .