
स्विफ्ट कार प्रयागराज वाराणसी राजमार्ग के कटका में दुर्घटनाग्रस्त चार की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
कटका अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कछवां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तो जानकारी हुई कि एक स्विफ्ट कार वाहन संख्याःUP70BZ4500 प्रयागराज की तरफ से आ रही थी थाना कछवां अंतर्गत कटका के पास रोड के किनारे खड़ी कन्टेनर में पीछे से टक्कर मार दी ।जिसमें कार सवार श्याम कृष्ण पुत्र बाबूलाल यादव उम्र करीब-55 वर्ष तथा अनुराग यादव पुत्र श्याम कृष्ण उम्र करीब-30 वर्ष निवासीगण कोरांव जनपद प्रयागराज की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा इस दुर्घटना में सड़क के किनारे बैठे 02 व्यक्तियों में से एक की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि दूसरे की इलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गयी । इस प्रकार वाहन दुर्घटना में चारव्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हुई है । थाना कछवां पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।