
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
तत् पश्चात थाना रॉबर्ट्सगंज में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अर्दली रूम कर, अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाधीन प्रकरणों की गहन समीक्षा किया गया*
आज दिनांक 07.01.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई एवं अन्य प्रशासनिक व सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला अपराधों एवं साइबर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस-जन विश्वास को और अधिक मजबूत करने थाना स्तर पर *मिशन शक्ति अभियान* के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला सहायता डेस्क की कार्यप्रणाली, महिला एवं बालिका संबंधी मामलों में संवेदनशीलता तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
________________________________________
*थाना रॉबर्ट्सगंज में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अर्दली रूम कर, अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाधीन प्रकरणों की गहन समीक्षा*
आकस्मिक निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान थाना क्षेत्र से संबंधित अपराधों की वर्तमान स्थिति, पंजीकृत अभियोगों, लंबित विवेचनाओं, चार्जशीट की प्रगति, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मिशन शक्ति अभियान, महिला एवं बालिका अपराधों, पॉक्सो एक्ट तथा साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
अर्दली रूम के दौरान बीट व्यवस्था, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी, अपराधियों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्यवाही, फरियादी संतुष्टि तथा जनसुनवाई से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक फरियादी, विशेषकर महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका विधिसम्मत समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना प्रभारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को अनुशासन, उत्तरदायित्व, शिष्टाचार एवं बेहतर कार्य संस्कृति के साथ कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा मिशन शक्ति के माध्यम से पुलिस-जन संवाद और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
आकस्मिक निरीक्षण एवं अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज, विवेचकगण सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।