• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी जनता की समस्याएं

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी जनता की समस्याएं


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा आज दिनांक 19.11.2025 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना गया।

 

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

 

प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

 

फरियादियों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह भी निर्देशित किया कि—

 

जनसुनवाई एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक संवेदनशील, प्रभावी व सुलभ बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही हो सके।

 

श्री अभिषेक वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि

“थाना जनता का पहला संपर्क बिंदु है। अतः शिकायतकर्ताओं के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता अनिवार्य है।”

 

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानों/कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई करते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

जनसुनवाई की इस व्यवस्था से पुलिस व जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं संवाद की भावना और अधिक मजबूत हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .