
लखनऊ: कमता चौराहे के आसपास खड़े होने वाली टैक्सियों और बैटरी ऑटो के चालकों के लिए रविवार का दिन रहा खराब..
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
आज उच्च अधिकारियों के निर्देशन व टीआई वेंकटेश के नेतृत्व में थाना चिनहट के कमता चौराहे से चिनहट तिराहे तक सड़क के किनारे आड़े तिरछे और अवैध टैक्सियों पर यातायात पुलिस ने अभियान चला कर खूब चालान काटे एवं कई गाड़ियों को सीज किया। 9 से अधिक गाड़ियों को सीज किया गया और कईयों के भागने पर चलानी कार्यवाही की गई।
हालांकि अभियान के दौरान यातायात पुलिस को सोर्स और वकालत का भी सामना करना पड़ा। साथ ही साथ कई चालकों का इल्ज़ाम था कि जब कमता चौकी और थाना चिनहट की पुलिस एर्टिगा और डग्गामार बस स्वामियों से पैसा ले रहे है, तो गाड़ियों पर कार्यवाही क्यों की जा रही। कार्यवाही के दौरान थाना चिनहट और कमता चौकी की पुलिस नज़र नहीं आई, पर कमता चौकी प्रभारी मोहित और थाना प्रभारी दिनेश चंद्र के साथ कईयों के नाम कार्यवाही के भुगत भोगियों के लब्ज़ो पर थे।
रविवार को यातायात पुलिस की कार्रवाई पर चौराहा काफी वक्त तक अवैध वाहनों के अतिक्रमण से मुक्त रहा, पर जैसे अभियान खत्म, टैक्सियों की टोली और बैटरी ऑटो रिक्शा दुबारा दिखने लगे..