• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सघन चेकिंग अभियान में पुलिस का कड़ा एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का  सख्त कार्रवाई 

सघन चेकिंग अभियान में पुलिस का कड़ा एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का  सख्त कार्रवाई 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना करमा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई की । प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान नशा दर्जनों वाहनों का चालान किया गया, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।

पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन (RC), बीमा (इंश्योरेंस) और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई।

जांच के दौरान कई वाहन चालक बिना वैध कागजात के पाए गए, जबकि कुछ यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग को लेकर भी सख्ती दिखाई।

प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि यह अभियान कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .