• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 04 वाहन जब्त, 04 अभियोग पंजीकृत, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 04 वाहन जब्त, 04 अभियोग पंजीकृत, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह (थाना ओबरा) के नेतृत्व में, खनिज विभाग व थाना ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 02.08.2025 को खनन क्षेत्र बिल्ली मारकुंडी में चेकिंग के दौरान 04 खनिज लदे वाहनों को बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया। वाहन चालकों से परिवहन प्रपत्र मांगे जाने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर थाना ओबरा पर निम्न विवरण के अनुसार अभियोग पंजीकृत किए गए:

 

*वाहनवार विवरण एवं की गई विधिक कार्यवाही*

 

* वाहन संख्या: UP64BT3314 (हाइवा)*

*चालक:* नाम व पता अज्ञात

*वाहन स्वामी:* नाम व पता अज्ञात

*क्रशर संचालक:* नाम व पता अज्ञात

*पंजीकृत अभियोग:*

मु0अ0सं0-167/2025,धारा 303(2), 317(2) BNS, नियम 3(1), 58, 72(1) – उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली 2021, धारा 4/21 – खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, धारा 3 – सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984

 

*अभियुक्तगण का विवरण:*

चालक, वाहन स्वामी एवं क्रशर संचालक (तीनों अज्ञात)

 

* वाहन संख्या: UP52T2128 (ट्रक)*

*चालक:* नाम व पता अज्ञात

*वाहन स्वामी:* नाम व पता अज्ञात

*क्रशर संचालक:* नाम व पता अज्ञात

*पंजीकृत अभियोग:*

मु0अ0सं0-168/2025 धाराएँ: उपरोक्त समान

 

*अभियुक्तगण का विवरण:*

चालक, वाहन स्वामी एवं क्रशर संचालक (तीनों अज्ञात)

 

वाहन संख्या: UP64BT9589 (हाइवा)

*चालक:* नाम व पता अज्ञात

*वाहन स्वामी:* नाम व पता अज्ञात

*क्रशर संचालक:* नाम व पता अज्ञात

*पंजीकृत अभियोग:*

मु0अ0सं0-169/2025 धाराएँ: उपरोक्त समान

 

*अभियुक्तगण का विवरण:*

चालक, वाहन स्वामी एवं क्रशर संचालक (तीनों अज्ञात)

 

*वाहन संख्या: UP64BT6787 (हाइवा)*

*चालक:* धर्मेन्द्र पटेल पुत्र स्व. हीरालाल पटेल, निवासी टिहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

*वाहन स्वामी:* नाम व पता अज्ञात

*क्रशर संचालक:* नाम व पता अज्ञात

*पंजीकृत अभियोग:*

मु0अ0सं0-170/2025 धाराएँ: उपरोक्त समान

 

अभियुक्तगण का विवरण:

चालक (गिरफ्तार), वाहन स्वामी एवं क्रशर संचालक (दोनों अज्ञात)

 

गिरफ्तारी विवरण

नाम: धर्मेन्द्र पटेल पुत्र स्व. हीरालाल पटेल, निवासी टिहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

स्थिति: मौके से गिरफ्तार, मा. न्यायालय भेजा गया

संयुक्त कार्रवाई करने वाली टीम-

1. खाना निरीक्षक मनोज कुमार, खनिज विभाग, जनपद सोनभद्र।

2. सर्वेक्षक योगेश शुक्ला, खनिज विभाग जनपद सोनभद्र।

3. प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह टीम थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

शेष तीनों वाहनों के अज्ञात चालकों, वाहन स्वामियों व क्रशर संचालकों की तलाश जारी है।

जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .