• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्टर, पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर

सोनभद्र स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्टर, पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दुद्धी सोनभद्र_: सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार विकास शर्मा (30) की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी पिंकी देवी (27) को भी गंभीर चोट आई है। दुद्धी सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुली निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी के साथ झारखंड के नगर ऊंटारी स्थित रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार की शाम दंपती बाइक से घर आ रहे थे। दूसरी ओर से झारखंड के डाल्टनगंज निवासी शशि और जोगेंद्र अपने दोस्तों के साथ विंध्याचल से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। जोरुखाड़ गांव में बाइक और स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की मदद से सकॉर्पियो सवार ने उन्हें तत्काल दुद्धी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विकास शर्मा ने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी के द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। उधर विंढमगंज थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने कहा कि आगे की कार्यवाही की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .