
सोनभद्र रामगढ़ महानिदेशक अरुण पाठक कई बार सूचना देने पर भी अनुशासन नहीं मिला महज 10 दिन में खराब हुई नई बाइक, दर-दर भटक रहा उपभोक्ता
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में संचालित हीरो बाइक एजेंसी से करीब एक लाख 25 हजार रूपए खर्च कर ली गई नई बाइक महज 10 दिन में ही खराब हो गई। तेल मीटर काम न करने से आहत वाहन स्वामी ने इसकी शिकायत कई बार एजेंसी के लोगों से किया, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में वाहन स्वामी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग किया है। आरोप है कि इस एजेंसी में न तो फायर की समूचित व्यवस्था नहीं है, और न ही उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान दिया जा रहा है।
शिकायत कर्ता कमलेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने करीब 20 दिन पूर्व रागगढ़ बाजार में संचालित हीरो एजेंसी से एक लाख 25 हजार में बाइक खरीदा था। नई बाइक होने के बावजूद करीब 10 दिन में ही तेल मीटर खराब हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने एजेंसी पर पहुंच कर मैनेजर से किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद उन्होंने रावटर््सगंज स्थित हीरो एजेंसी के मेन ब्रांच पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराया, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि जिले में संचालित हीरो की एजेंसियों में फायर की समूचित व्यवस्था नहीं है। यहां बाइकों की रिपेयरिंग के लिए रखे गए कारीगर भी प्रशिक्षित नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं का भी यहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चूंकि रावटर््सगंज में हीरो एजेंसी के मालिक सपा के वरिष्ठ नेता की है, इस कारण कोई भी अधिकारी यहां जांच करने नहीं पहुंचते हैं। शिकायत कर्ता ने जिलाधिकारी समेत शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच की मांग किया है।