
सोनभद्र थाना शाहगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के नाम दर्ज 01 अदद मोटर साईकिल (अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये) की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध 14(1) की कार्यवाही करने के चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी निर्देशन व क्षेत्राधिकारी घोरावल सोनभद्र श्री राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 69/2025 धारा- 3(1) गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारणअधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त सत्यप्रकाश यादव उर्फ लाईन पुत्र शंकर लाल निवासी कोन गढ़वा थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर द्वारा अवैध धन से अर्जित एक अदद पल्सर मोटर साईकिल UP63Z3499 (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) को श्रीमान् जिलाधिकारी जनपद सोनभद्र द्वारा पारित आदेश के अनुपालन मे उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत नियमानुसार आज दिनांक 29.08.2025 को कुर्क किया गया ।